महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बेखौफ होकर दोपहिया वाहन चलाने और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने के मामले में महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बेखौफ होकर दोपहिया वाहन चलाने और यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने के मामले में महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते भारी संख्या में स्कूली बच्चों के वाहनों को थाने लाया गया। वाहनों के चालान काटने और उन्हें सीज करने की इस कार्रवाई से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया है।
थानों के बाहर उमड़ी स्कूली बच्चों और अभिभावकों की भीड़
कार्रवाई के तुरंत बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही थानों पर पहुंचे और अपने वाहनों के संबंध में जानकारी लेकर उन्हें छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जिले के थानों के बाहर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चली सख्ती
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कड़े निर्देशों के तहत जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई। पुलिस के इस कदम का मुख्य उद्देश्य नाबालिग एवं स्कूली बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर पूर्ण रोक लगाना, बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनमानस के साथ युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अभिभावकों के लिए एक बड़ी चेतावनी
सड़क सुरक्षा की दिशा में पुलिस की इस सख्ती को बेहद अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद अब अभिभावक भी अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन सौंपने से पहले सौ बार सोचेंगे और अधिक सतर्कता बरतेंगे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026












