महराजगंज

महराजगंज जनपद के विश्व जगत के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भव्य और धार्मिक आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विश्व जगत के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के पावन अवसर पर 17 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज की परिवहन शाखा में भव्य और धार्मिक आयोजन किया गया। यहाँ विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और हवन संपन्न हुआ।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने किया हवन और शस्त्र पूजन
इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पूरे विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस बल के सुरक्षा उपकरणों और हथियारों की सुरक्षा व सफलता की कामना करते हुए पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन संपन्न किया।
वाहनों और शासकीय उपकरणों की हुई पूजा
पूजा के उपरांत परिवहन शाखा में खड़े पुलिस विभाग के सभी वाहनों और शासकीय उपकरणों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। पुलिस कर्मियों ने उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय हो गया।
प्रमुख अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे
अपर पुलिस अधीक्षक
क्षेत्राधिकारी सदर
क्षेत्राधिकारी निचलौल
प्रतिसार निरीक्षक
प्रभारी परिवहन शाखा एवं अन्य पुलिस कर्मी
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026












