सिद्धार्थनगर: बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतरा खाद लदा ट्रक, बाल-बाल बची चालक की जान; बड़ा हादसा टला

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर सोनाहटी गांव के समीप बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी-डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर सोनाहटी गांव के समीप बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बस्ती से खाद लादकर आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया।

बस्ती से बन्दूवारी जा रहा था खाद लदा ट्रक

जानकारी के अनुसार, ‘सूर्यवंशी मेल’ का ट्रक (पंजीकरण संख्या UP51 T1551) बस्ती जनपद से खाद की खेप लेकर सिद्धार्थनगर के बन्दूवारी क्षेत्र की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही बांसी-डुमरियागंज मार्ग स्थित सोनाहटी गांव के पास पहुंचा, अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते खाद से लदा भारी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईनुमा गड्ढे में उतरकर तिरछा हो गया।

सड़क पर आवाजाही कम होने से टली बड़ी अनहोनी

बताया जा रहा है कि उक्त वाहन पुरानी बस्ती (राजा बिहार) निवासी आकाश जायसवाल का है। घटना सुबह तड़के की होने के कारण मार्ग पर वाहनों और राहगीरों की आवाजाही न के बराबर थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

घटना की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। वाहन में भरी खाद सुरक्षित बताई जा रही है। बाद में क्रेन और स्थानीय मदद से वाहन को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद शुरू की गई।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.