मऊ

मऊ सर्वोदय पीजी कॉलेज के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने घोसी क्षेत्र के खेतों में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले खरपतवार और कीटों का व्यावहारिक प्रैक्टिकल अवलोकन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ सर्वोदय पीजी कॉलेज के कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने घोसी क्षेत्र के खेतों में जाकर फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले खरपतवार और कीटों का व्यावहारिक प्रैक्टिकल अवलोकन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फसलों में लगने वाली समस्याओं की समय पर पहचान और उनके वैज्ञानिक निस्तारण की जानकारी देना था।
फसलों की पैदावार पर असर और वैज्ञानिक समाधान
अध्ययन के दौरान छात्रों ने जाना कि खरपतवार किस तरह मुख्य फसल के साथ पोषक तत्वों, पानी, धूप और जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आती है। वहीं विभिन्न कीट पत्तियों, तनों और बालियों को नुकसान पहुंचाते हैं। शिक्षकों ने छात्रों को जैविक, यांत्रिक और समय पर निराई-गुड़ाई जैसे उपायों की जानकारी दी।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026












