महराजगंज: अपराध गोष्ठी में गरजे एसपी शक्ति मोहन अवस्थी, बोले- ‘जनशिकायतों में लापरवाही पर नपेंगे थानेदार, अपराधियों पर करें सीधी कार्रवाई’

महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की जमकर क्लास लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के कड़े निर्देश जारी किए।

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता

गोष्ठी के दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मुकदमों के त्वरित निस्तारण और पीड़ित नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध व न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो।

क्षेत्र में सक्रिय और फरार अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धरपकड़ अभियान तेज किया जाए।

संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाई जाए और बीट पुलिसिंग को धरातल पर सक्रिय रखा जाए।

लापरवाही मिलने पर होगी विभागीय कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था के पालन और न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी थानेदार या पुलिसकर्मी की हीलाहवाली सामने आई, तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई तय है।

अपराध गोष्ठी के दौरान मातहत अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की अपराध समीक्षा रिपोर्ट और निरोधात्मक कार्रवाई का ब्योरा एसपी के समक्ष पेश किया। कप्तान ने सभी को निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और फील्ड में सक्रिय रहकर जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करने के निर्देश दिए।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.