मऊ

मऊ जनपद के क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर दल’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में ‘डॉ. भीमराव आंबेडकर दल’ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में चोरईडीह की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जाम क्लब बलिया को 8 अंकों से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया और गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों की कुल 29 टीमों ने हिस्सा लिया।
चोरईडीह का रेड और डिफेंस में बेहतरीन प्रदर्शन
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दिन-रात चले मुकाबलों के बाद चोरईडीह और जाम क्लब बलिया की टीमें फाइनल में पहुँचीं। देर रात खेले गए खिताबी मुकाबले में चोरईडीह ने मजबूत डिफेंस और सटीक रेड के दम पर 22 अंक हासिल किए, जबकि बलिया की टीम 14 अंक ही बना सकी।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026











