महराजगंज: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद मुख्यालय पर बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद मुख्यालय पर बुधवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा व अयोध्या की आपराधिक घटनाओं, पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले, पंचायत सहायकों के आंदोलन और शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगतियों को प्रमुखता से उठाया गया।

काफिले पर हमले की जांच और सुरक्षा समीक्षा की मांग

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़वल में पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोका गया और पथराव व हिंसक हमला किया गया। पार्टी ने मांग की कि घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित किया जाए।

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

चंद्रशेखर आजाद पर मंडरा रहे सुरक्षा खतरे का नए सिरे से सटीक आकलन (Security Threat Assessment) कराते हुए उन्हें पुख्ता सुरक्षा प्रदान की जाए।

पंचायत सहायकों और 68500 शिक्षक भर्ती का उठाया मुद्दा

लखनऊ के ईको गार्डन में लंबे समय से आंदोलनरत पंचायत सहायकों की समस्याओं और मांगों का तत्काल न्यायसंगत समाधान किया जाए।

68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों की अनदेखी पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित हो।

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों में प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई जाए।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण राजनीति और अपने अधिकारों की मांग करने वालों पर हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रशासन और सरकार को इन सभी बिंदुओं पर समयबद्ध संज्ञान लेकर उचित कदम उठाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी और संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.