जौनपुर

जौनपुर जनपद के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जारी भारी बिजली कटौती के चलते किसान बेहद परेशान हैं। धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में रोस्टिंग का कोई तय शेड्यूल न होने से खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जारी भारी बिजली कटौती के चलते किसान बेहद परेशान हैं। धान की फसल के इस महत्वपूर्ण समय में रोस्टिंग का कोई तय शेड्यूल न होने से खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है। पानी के अभाव में खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।
ट्यूबवेल ठप, महंगे डीजल से सिंचाई बनी मजबूरी
स्थानीय किसानों का कहना है कि जब फसलों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तभी घंटों बिजली नदारद रहती है। बिजली के अभाव में ट्यूबवेल पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिससे किसान बेहाल हैं। छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए महंगे डीजल के सहारे सिंचाई कर पाना आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा है।
बिल जमा न होने पर तुरंत काटा जा रहा कनेक्शन
एक तरफ जहां पर्याप्त बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं, वहीं बिजली विभाग के कड़े रवैये ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बकाया बिल जमा न होने पर विभाग के कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत कनेक्शन काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि सिंचाई के अभाव में फसल ही बर्बाद हो जाएगी, तो वे बकाया बिल का भुगतान कहाँ से करेंगे।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026













