भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

जौनपुर

जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में भारतीय किसान यूनियन की इकाई ने किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी केराकत को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में भारतीय किसान यूनियन की इकाई ने किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को उपजिलाधिकारी केराकत को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसके साथ ही संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के शीघ्र और स्थाई समाधान की जोरदार मांग की।

मांग पत्र में विद्युत विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बनाए गए बिजली बिलों की वसूली पर तत्काल रोक लगाने व उनमें सुधार करने, और फसलों को बचाने के लिए आवारा व छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसके अलावा तहसील क्षेत्र की ग्राम सभाओं में छूटे पात्र व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में दर्ज कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास आवंटित करने की मांग उठाई गई।

साथ ही जलालपुर विकासखंड के ग्राम कुढ़ियां से सलमापुर तक जाने वाले माइनर (सिंचाई नहर) की खुदाई व सफाई कराने का मुद्दा भी प्रमुखता से शामिल रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मराज पटेल, तहसील अध्यक्ष पारसनाथ निषाद और महिला विंग की ब्लॉक अध्यक्ष सीमा यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.