ओपन इंडिया बॉडीबिल्डिंग में अब्दुल बासिद ने जीते तीन गोल्ड और एक सिल्वर, गांव लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव निवासी युवा बॉडीबिल्डर अब्दुल बासिद ने दिल्ली में आयोजित ओपन इंडिया बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव निवासी युवा बॉडीबिल्डर अब्दुल बासिद ने दिल्ली में आयोजित ओपन इंडिया बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया है।

नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित कालीबाड़ी मंदिर परिसर में बॉडीबिल्डिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अब्दुल बासिद ने बॉडीबिल्डिंग, क्लासिक बॉडीबिल्डिंग और डेनिम जींस ओपन वर्ग में तीन गोल्ड मेडल जीते, जबकि मेन्स फिजिक वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।

प्रतियोगिता में चार पदक जीतकर जब बासिद अपने पैतृक गांव हिलवाड़ी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बेटे की इस स्वर्णिम सफलता पर पिता अब्बास अल्वी ने ग्रामीणों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने बासिद की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.