बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी संगठन पूरी तरह से परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा का निधन परिवार के साथ-साथ पार्टी के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से संगठन और क्षेत्र में जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई कठिन है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











