कर्नाटक में कराटे पदक जीतने वाले केराकत के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत स्थित शेखजादा के कंपोजिट आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत स्थित शेखजादा के कंपोजिट आदर्श प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कर्नाटक में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार सत्यपाल चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में निरंतर मेहनत कर बच्चे देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

बता दें कि 5 व 6 सितंबर को कर्नाटक में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 16 ने स्वर्ण और 1 ने रजत पदक जीता। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कर्नाटक द्वितीय और महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा।

इस दौरान चौकी प्रभारी राकेश सोनकर, डॉ. आरके पासवान, संजय सरोज और अर्चना वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील कनौजिया ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.