जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद जौनपुर के बलुआघाट स्थित केरारकोट मोहल्ले की क्षतिग्रस्त गली इन दिनों स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर पालिका परिषद जौनपुर के बलुआघाट स्थित केरारकोट मोहल्ले की क्षतिग्रस्त गली इन दिनों स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बुजुर्ग, बीमार लोग और स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे गिरकर चुटैल हो रहे हैं। आरोप है कि समस्या से अवगत कराने के बावजूद स्थानीय सभासद, नगर पालिका प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला केरारकोट स्थित मस्जिद साहाबा से लेकर मस्जिद उमर बिन खताब तक जाने वाली पूरी गली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वर्ष 2018 में पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन तब से अब तक न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही पुनर्निमाण हुआ। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और भयावह हो गई है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्या को लेकर जिलाधिकारी जौनपुर को संबोधित एक हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र तैयार किया है। मोहल्ले वासियों ने वॉइस ऑफ न्यूज 24 को अपनी आपबीती बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











