बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत के छपरौली रोड स्थित नहर का पुल तोड़े जाने के कारण मंगलवार को मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत के छपरौली रोड स्थित नहर का पुल तोड़े जाने के कारण मंगलवार को मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक भीषण जाम लगा रहा।
जाम के दौरान तेज धूप और उमस में स्कूली बच्चे बेहाल नजर आए। वहीं अस्पताल जा रही एक बीमार महिला काफी देर तक जाम में फंसे रहने के कारण ई-रिक्शा में ही बेहोश हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने संभाला।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इतने बड़े निर्माण कार्य और यातायात प्रभावित होने की जानकारी के बावजूद मौके पर यातायात पुलिसकर्मी नदारद रहे, जिससे अव्यवस्था और बढ़ गई। लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाने और स्कूल के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026













