जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्थित विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में हिंदी दिवस के अवसर पर “डिजिटल युग में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और बढ़ता प्रभाव” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के स्थित विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में हिंदी दिवस के अवसर पर “डिजिटल युग में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता और बढ़ता प्रभाव” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) भी हिंदी को समझ रही है तथा हिंदी में संवाद, अनुवाद और वॉइस रिकग्निशन जैसे कार्य कर रही है। हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक विविधता को जोड़ने वाली भाषा है।
जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्रा ने बताया कि जनसंचार के विस्तार से हिंदी पत्रकारिता के नए आयाम खुले हैं, जहां पाठक अखबार के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। वहीं विज्ञान संकाय के अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विज्ञान व तकनीकी विषयों की सामग्री हिंदी में तैयार होने की बात कही।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने भाषा के विस्तार के साथ-साथ पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तथ्य-जांच और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026












