मऊ

मऊ जनपद की थाना मधुबन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर अपराध में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की थाना मधुबन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर अपराध में शामिल एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी अपहरण और दुष्कर्म के मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था।
मामले के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना मधुबन में संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मधुबन पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त (01 नफर) को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026












