बुलंदशहर:CM योगी के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, आला अफसरों ने डाला डेरा

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शिकारपुर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले के आला प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले सभी प्रमुख मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयों की तैनाती की गई है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो सके। आला अधिकारी लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.