मऊ

मऊ जनपद की दोहरीघाट थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी राशि वापस करा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद की दोहरीघाट थाना पुलिस और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक पीड़ित की पूरी राशि वापस करा दी है। पीड़ित के खाते से साइबर जालसाजों द्वारा 10,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
घटना के संबंध में शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने तत्काल संबंधित पेमेंट गेटवे और बैंक अधिकारियों से संपर्क कर तकनीकी छानबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्रवाई के चलते ठगे गए कुल 10,000 रुपये सफलतापूर्वक रिकवर कराकर पीड़ित को वापस दिलवा दिए गए।
साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत ‘1930’ साइबर हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते राशि को होल्ड कर वापस कराया जा सके।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026












