बुलंदशहर:राष्ट्रीय थल सेना कैंप (TSC) में चमके अनूपशहर के कैडेट शिवम और राशि, विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय थल सेना कैंप’ में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर जनपद व पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के एल. डी. ए. वी. इंटर कॉलेज के दो होनहार एनसीसी कैडेटों ने प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय थल सेना कैंप’ में उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर जनपद व पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय लौटने पर दोनों कैडेटों का जोरदार स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया।

जानकारी के अनुसार, कड़ी चयन प्रक्रिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कैडेट शिवम कुमार का चयन ‘ऑब्सटैकल ट्रेनिंग’ वर्ग में तथा कैडेट राशि तोमर का चयन ‘शूटिंग’  वर्ग में हुआ था। कठिन प्रतिस्पर्धा को पार करते हुए दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विद्यालय परिवार ने किया पुरस्कृत व सम्मानित

कैंप से लौटने के उपरांत कॉलेज परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत, अभय सिन्हा, अखण्ड प्रताप सिंह तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट धर्मेन्द्र कुमार सहित समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दोनों मेधावी कैडेटों का माल्यार्पण कर उन्हें पुरस्कृत व सम्मानित किया।

अन्य विद्यार्थियों के लिए बनेंगे प्रेरणा स्रोत: प्रधानाचार्या

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला पंत ने कैडेटों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, शिवम और राशि की यह सफलता विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट समर्पण से हासिल की गई यह उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगी।समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने दोनों कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.