सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। यह दुर्घटना प्राथमिक विद्यालय रेहरा के समीप हुई। हादसे में बस में सवार करीब 6 से 7 छात्रों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि पलटने के बाद बस पास ही मौजूद नहर में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया।
सुबह 7:30 बजे हुआ हादसा, मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार बताते चले की मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस रेहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए शीशे तोड़कर निकाला बाहर
घटना की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों व घरों में मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और बस के अंदर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे में चोटिल हुए छह-सात छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति को संभाला और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026










