महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा प्रतिदिन की भांति थाना कार्यालय पर ‘जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस द्वारा प्रतिदिन की भांति थाना कार्यालय पर ‘जनसुनवाई’ का आयोजन किया गया। इस दौरान थाने पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को पुलिस अधिकारियों द्वारा बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित और न्यायसंगत समाधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर पारदर्शी व विधिक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
नौतनवां पुलिस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाना है, जिससे पुलिस प्रशासन में आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत हो सके।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











