बलिया

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र स्थित कैथी मठिया मोड़ के पास सोमवार रात बदमाशों ने 35 वर्षीय उमेश चौरसिया की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र स्थित कैथी (मठिया) मोड़ के पास सोमवार रात बदमाशों ने 35 वर्षीय उमेश चौरसिया की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त करनी गांव निवासी उमेश अपने साथियों के साथ मालीपुर से पूजा का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे।
साथी सलीम अंसारी के मुताबिक, रास्ते में पहले से घात लगाए छह हमलावरों ने उनकी बाइक रुकवाकर चाबी छीन ली और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने बांस से उमेश के सिर पर गंभीर वार किया। उन्हें तत्काल सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि शुरुआती जांच में पड़ोस के गांव के युवकों से विवाद की बात सामने आई है। मृतक के भतीजे चंदन की तहरीर पर विपिन व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है और मामले की गहन जांच कर रही है।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







