महराजगंज

महराजगंज जमपद के थाना भिटौली की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम द्वारा मंगलवार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महराजगंज जमपद के थाना भिटौली की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम द्वारा मंगलवार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, स्वावलंबन व अधिकारों के प्रति एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उ0नि0 कृष्णानंद तिवारी, महिला आरक्षी चंदा पाल और पूजा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों को सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। इस दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिसमें महिला पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला सहायता सेवा 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिस की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा मिला है।
त्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







