बुलंदशहर: ककोड़ में शिव नडार फाउंडेशन के ‘शिक्षा’ अभियान के तहत साक्षरता समारोह, 600 से अधिक महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विकासखंड के ककोड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में शिव नडार फाउंडेशन के ‘शिक्षा’ अभियान के तहत एक भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विकासखंड के ककोड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में शिव नडार फाउंडेशन के ‘शिक्षा’ अभियान के तहत एक भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आईं 600 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को साक्षर कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद शिक्षा केंद्रों पर अपनी पढ़ाई पूरी करने वाली नव-साक्षर महिलाओं को प्रमाण-पत्र बांटे गए। प्रमाण-पत्र पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी; उन्होंने साझा किया कि पढ़ाई से उनके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलंदशहर के बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। साथ ही प्रांजल कुमार, रॉबिन सरकार, शिव नडार प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि तथा विनय कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा माध्यम बताया। इस दौरान लर्नर्स और वॉलंटियर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए और फाउंडेशन की टीम के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.