बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के गांव उदयपुर में 35 वर्षीय युवक मुकेश निवासी सतौहे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र के गांव उदयपुर में 35 वर्षीय युवक मुकेश निवासी सतौहे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को शराब पिलाकर उसकी हत्या की गई है और इसके बाद शव को वहां छोड़ दिया गया।
सूचना पाकर डिबाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







