महराजगंज

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में मरीजों को बाहर की दवा और जांच लिखे जाने की शिकायतों पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में मरीजों को बाहर की दवा और जांच लिखे जाने की शिकायतों पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष और पैथोलॉजी समेत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने डॉक्टरों को दो टूक निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवा या जांच बिल्कुल न लिखी जाए। उन्होंने दलालों और निजी पैथोलॉजी सेंटरों की सक्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि किसी डॉक्टर या कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में “दलालों से सावधान” के चेतावनी स्टिकर लगाने के आदेश दिए गए हैं ताकि मरीजों का आर्थिक शोषण रोका जा सके।
इस निरीक्षण के समय डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा जायसवाल, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा और चंद्रभूषण समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
त्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







