बलिया

बलिया जनपद के बांसडीह थाने में तैनात रिक्रूट सिपाही परितोष मिश्रा मूल निवासी प्रयागराज का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद भेजा गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के बांसडीह थाने में तैनात रिक्रूट सिपाही परितोष मिश्रा मूल निवासी प्रयागराज का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद भेजा गया। 14 सितंबर को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक तालाब में उनका शव मिला था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह और अन्य अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
घटनाक्रम के अनुसार, 13 सितंबर को परितोष अपने साथी सिपाही शिवगोपाल पाल को बलिया रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट में बेल कमेंट दाखिल करने जा रहे थे। साथी को छोड़ने के बाद परितोष ने रास्ते में बांसडीह रोड थाने में सहकर्मियों के साथ खाना खाया और बताया कि उन्हें रात में दूसरी मोबाइल ड्यूटी पर जाना है।
इसके बाद वे अपनी मोटरसाइकिल से निकले, लेकिन थाने नहीं पहुंचे। परिजनों व पुलिसकर्मियों द्वारा तलाश के दौरान 14 सितंबर को तालाब में उनका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SP शक्ति मोहन अवस्थी ने बदले 29 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र, धर्मेंद्र सिंह बने कोतवाली प्रभारीhttps://t.co/li95tKCGNs
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







