महराजगंज

झुलनीपुर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहुआर पुलिस और पथलहवा एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 470 पीस हुक्का मसाला बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

झुलनीपुर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहुआर पुलिस और पथलहवा एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 470 पीस हुक्का मसाला बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख तस्कर सामान से भरी बोरियां खेत में ही छोड़कर नेपाल की सीमा की तरफ फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहा है अभियान
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्र में अपराध, अपराधियों और अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर रोड पर गश्त कर रही थी।
तस्करों ने अंधेरे और सीमा का उठाया फायदा
गश्त के दौरान टीम को सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास कुछ संदिग्ध लोग सिर पर बोरी लादकर नेपाल की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। सुरक्षाबलों को अपनी ओर आते देख तस्कर घबरा गए और सामान से भरी बोरी खेत में फेंककर नेपाल की सीमा में भाग निकले।
कस्टम विभाग को सुपुर्द किया गया माल
संदिग्ध बोरियों की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से दो कार्टूनों में कुल 47 पैकेट यानी 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला (मिंट फ्लेवर) बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद माल को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम कार्यालय निचलौल को सौंप दिया है। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान एसएसबी उपनिरीक्षक अमित कुमार, प्रकाश सिंह, राजू सिंह, शुभम वर्मा और आनंद यादव समेत अन्य बल के जवान मौजूद रहे।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026










