जौनपुर

जौनपुर जनपद के समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय से हिमताज परिवार की पुत्रवधू रेखा पांडेय की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के समाजवादी पार्टी के बलिया से सांसद सनातन पांडेय से हिमताज परिवार की पुत्रवधू रेखा पांडेय की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट माना जा रहा है।
क्षेत्र में लगातार सक्रिय रेखा पांडेय को भावी ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में सपा सांसद के साथ उनकी इस मुलाकात को राजनीतिक जानकार आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं।
चर्चा है कि समाजवादी पार्टी क्षेत्र में ब्राह्मण चेहरों और मतदाताओं को साधने की रणनीति पर विचार कर रही है। यद्यपि रेखा पांडेय या समाजवादी पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मुलाकात ने स्थानीय सपा खेमे और विरोधी खेमों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026












