मऊ: राजकीय आईटीआई सहादतपुरा में आयोजित रोजगार मेले में चमकी युवाओं की किस्मत; अडानी सोलर कंपनी ने 80 अभ्यर्थियों को दिया रोजगार

मऊ

मऊ जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सहादत पुरा परिसर में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेला कैम्पस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई सहादत पुरा परिसर में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेला कैम्पस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया। इस मेले में युवाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया और निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां हासिल कीं।

अडानी सोलर कंपनी ने की शिरकत

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अडानी सोलर, कच्छ गुजरात ने थर्ड पार्टी नेक्स्ट स्टेज इकोनॉमिक्स के माध्यम से प्रतिभाग किया। मेले में कुल 150 युवा लाभार्थियों ने पंजीकरण कराकर हिस्सा लिया। कंपनी द्वारा आयोजित विभिन्न चयन प्रक्रियाओं और साक्षात्कारों के उपरांत कुल 80 योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए चुना गया।

हर महीने आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले: योगेंद्र यादव

इस अवसर पर रोजगार प्रभारी श्री योगेंद्र यादव ने जानकारी दी कि अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा प्रत्येक माह ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपील की कि वे ऐसे मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने भविष्य को संवारें।

युवाओं को कौशल के अनुरूप मिल रहे अवसर: प्रधानाचार्य

संस्थान के प्रधानाचार्य अरुण यादव ने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके और वर्तमान में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेले युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान कुशाग्र सिंह कुशवाहा, एच रहमान, अनीता, अभिषेक शर्मा, श्याम सुंदर चौहान, कृष्ण गोपाल दुबे, रमेश यादव, उपेंद्र कुमार, शिवकुमार गौतम, सरिता विश्वकर्मा, राजकुमार भारती, वीरेंद्र प्रताप और सतेंद्र सिंह सहित आईटीआई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.