चौक: दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सुबह करीब 11:50 बजे ग्राम सेखुई निवासी प्रहलाद पुत्र स्व. रामप्यारे (50 वर्ष) को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ मु0नं0 2216/22 में धारा 498ए, 323, 504, 506 भादवि एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम  के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव और कांस्टेबल कुलदीप यादव शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.