महराजगंज

जनपद महराजगंज के सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में 14 सितंबर दिन सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में 14 सितंबर दिन सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार व उत्थान पर अपने विचार रखे।
राष्ट्रीय एकता और विविधता का प्रतीक है हिंदी: प्राचार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी देश की राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में ‘विविधता में एकता’ स्थापित करने का एक प्रमुख माध्यम है।
हिंदी को पूरी तरह अपनाए बिना विकास संभव नहीं: डिंपल पटेल
कार्यक्रम में महाविद्यालय की हिंदी अध्यापिका डिंपल पटेल ने कहा कि हिंदी भाषा के उत्थान के लिए यह जरूरी है कि हम सब मिलकर इसे पूरी तरह अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। जब तक समाज का हर वर्ग इसे आत्मसात नहीं करेगा, तब तक भाषा का पूर्ण विकास संभव नहीं है।
पूरा महाविद्यालय परिवार रहा मौजूद
इस अवसर पर प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्त, रामकेश चौधरी, डिंपल पटेल, डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, मानवेंद्र तिवारी, योगेश विश्वकर्मा, दिनेश साहनी, उमेश प्रजापति, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विवेक राज, प्रतिभा पाल और अमेरिका यादव सहित पूरा महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
#उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए देर रात 34 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। pic.twitter.com/W7QGt1BuhD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 14, 2026










