सिद्धार्थनगर के प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा को मिला ‘बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ़ द ईयर’ सम्मान, होम्योपैथी अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान पर तमिलनाडु की संस्था ने नवाजा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं शोध के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ़ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं शोध के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘बेस्ट साइंटिस्ट ऑफ़ द ईयर’ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें 12 सितंबर को तमिलनाडु की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था ‘साइंटिफिक लोरियल समिति’ द्वारा होम्योपैथी के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।

अनुसंधान और चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय

प्रो. डॉ. भास्कर शर्मा लंबे समय से होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जरिए मरीजों की सेवा करने के साथ-साथ गंभीर शोध गतिविधियों में निरंतर सक्रिय हैं। होम्योपैथी के विकास और उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर उनके गहन शोध कार्यों को देखते हुए यह राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि उनके खाते में दर्ज हुई है। इस सम्मान से जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन हुआ है।

चिकित्सकों और प्रबुद्ध वर्ग ने जताई खुशी

डॉ. शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से जनपद के चिकित्सकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग में हर्ष की लहर है। क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सकों—डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. कल्याण स्वरूप, डॉ. नसीम अख्तर और डॉ. विकास उपाध्याय ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शुभचिंतकों ने कहा कि चिकित्सा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलने वाले ऐसे प्रतिष्ठित सम्मान न केवल प्रतिभा की पहचान हैं, बल्कि ये युवा चिकित्सकों और नए शोधकर्ताओं को भी लीक से हटकर नए विषयों पर शोध करने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.