जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के घासमंडी रोड स्थित कानपुर धर्मशाला में सर्राफा एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के घासमंडी रोड स्थित कानपुर धर्मशाला में सर्राफा एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जवाहिर लाल सेठ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती, कारोबारियों की एकजुटता और व्यापारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी को सर्राफा एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपनी सहमति जताई। निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष जन्मेजय सोनी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराएंगे। बैठक में संतोष सोनी, राजकुमार सेठ, सुनील सोनी, संजय कुमार सेठ, महेंद्र प्रताप वर्मा और विनोद कुमार सोनी समेत बड़ी संख्या में सर्राफा कारोबारी उपस्थित रहे।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













