जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव से लापता युवक दीपक विश्वकर्मा का शव खेत में मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव से लापता युवक दीपक विश्वकर्मा का शव खेत में मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। परिजनों ने दीपक की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सुरेंद्र विश्वकर्मा का बेटा दीपक गत 30 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप है। 1 सितंबर को दीपक का शव घर से करीब 700 मीटर दूर खेत से बरामद हुआ था।
पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक की पत्नी को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार को जमीन का पट्टा व पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग उठाई। साथ ही कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की अपील की है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026












