जौनपुर: बारिश में झील बनी शाहगंज तहसील, जलभराव में फंसी विधायक की गाड़ी का वीडियो वायरल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील परिसर में हल्की बारिश के बाद हुए भारी जलभराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शाहगंज तहसील परिसर में हल्की बारिश के बाद हुए भारी जलभराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीओ कार्यालय की ओर जाने वाले जलमग्न मार्ग पर शाहगंज के क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह की गाड़ी पानी के बीच खड़ी दिखाई दे रही है।

दरअसल, विधायक रमेश सिंह तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान हुई बारिश से पूरा परिसर लबालब भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की सी बारिश में भी तहसील परिसर का बड़ा हिस्सा पानी में डूब जाता है, जिससे फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार आवागमन के बावजूद वर्षों पुरानी इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। लोगों ने तहसील प्रशासन से जल निकासी की सुचारू व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.