जौनपुर: राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, शाहगंज तहसीलदार सौरभ कुमार निलंबित

जौनपुर

जौनपुर जनपद के राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण में ढिलाई बरतने पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने शाहगंज के तहसीलदार सौरभ कुमार सहित प्रदेश के पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण में ढिलाई बरतने पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने शाहगंज के तहसीलदार सौरभ कुमार सहित प्रदेश के पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 13 तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई 7 सितंबर को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत लंबित मामलों की तहसीलवार और अधिकारीवार समीक्षा के बाद की गई। शाहगंज तहसीलदार पर गिरी इस गाज से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

राजस्व परिषद ने साफ किया है कि लंबित राजस्व मामलों की लगातार निगरानी की जाएगी और कार्य में प्रगति न दिखने पर अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.