UGC रेगुलेशन 2026 के विरोध में उतरा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, पैदल मार्च निकाल किया प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के यूजीसी रेगुलेशन 2026 को शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा R.A.M. के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के यूजीसी रेगुलेशन 2026 को शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा R.A.M. के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और धरना-प्रदर्शन कर नए नियम को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि यूजीसी का नया रेगुलेशन 2026 छात्रों और शिक्षा जगत के हितों के सर्वथा प्रतिकूल है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया गया।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी के कृपाशंकर त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र पाण्डेय, अरुण कुमार त्रिपाठी, अरविंद द्विवेदी, शिवाकांत मिश्र, अरुण कुमार पाण्डेय, संजय पाण्डेय, धर्मेंद्र दूबे, शिव प्रताप शुक्ल तथा अनूप मिश्र सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.