सीएम ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सिद्धार्थनगर में लाइव प्रसारण के साथ वितरित हुए नियुक्ति पत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं मेधावी बच्चों के सम्मान तथा नवनियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं मेधावी बच्चों के सम्मान तथा नवनियुक्त कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान कपिलावस्तु विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और उत्कृष्ट कार्यकत्रियों व बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 4,000 से बढ़ाकर 6,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प और सीएसआर के माध्यम से केंद्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है और जनपद के सभी टीएचआर प्लांट सुचारू रूप से संचालित हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.