कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को बताए करियर के अवसर, अनुशासन और निरंतरता से सफलता हासिल करने का दिया संदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग एवं मानव संसाधन व महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ में ब्लॉक स्तरीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग एवं मानव संसाधन व महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कवच परियोजना के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ में ब्लॉक स्तरीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक प्रसून शुक्ल ने ‘करियर ट्री’ के माध्यम से छात्राओं को अपनी रुचि व क्षमताओं को पहचानकर सही करियर चुनने का मार्गदर्शन दिया। वहीं एसएसबी के इंस्पेक्टर पंकज कुमार तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी ने पुलिस व सशस्त्र बलों में भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और तैयारी के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद एसएसबी की महिला आरक्षी ने अपनी सफलता की प्रेरक कहानी साझा करते हुए अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया।

छात्राओं ने भी अधिकारियों से करियर और रोजगार के अवसरों से जुड़े सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी राजकुमार यादव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमन शर्मा, पियर एजुकेटर मनीष यादव, कस्तूरबा की वार्डन नीलम चतुर्वेदी, शिक्षिका प्रीति जायसवाल सहित समस्त स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.