आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 12 हजार व सहायिकाओं का 6 हजार करने की घोषणा: नवनियुक्त सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील सभागार इटवा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील सभागार इटवा में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र तथा कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान-पत्र प्रदान किए।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये किया जाएगा। इस घोषणा से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ लड़ाई, बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पोषण अभियान को जन-आंदोलन बनाने और समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सहायिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.