बांसी में SDRF ने बच्चों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर, 375 छात्र हुए शामिल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील बांसी क्षेत्र के जोगिया स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में SDRF राज्य आपदा मोचन बल)की टीम द्वारा ‘आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता एवं जीवन रक्षा’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के तहसील बांसी क्षेत्र के जोगिया स्थित महात्मा गौतम बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में SDRF राज्य आपदा मोचन बल)की टीम द्वारा ‘आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता एवं जीवन रक्षा’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय प्रशासन, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और लगभग 375 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान SDRF टीम ने डेमो और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को बाढ़, भूकंप, अग्निकांड तथा अन्य प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं के समय त्वरित बचाव और राहत कार्यों के तरीके सिखाए। साथ ही आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान करने और खुद के बचाव के साथ-साथ दूसरों की जान बचाने की महत्वपूर्ण तकनीकों से अवगत कराया।

आयोजकों और विद्यालय परिवार ने SDRF टीम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक प्रशिक्षण से बच्चों में आपदाओं से निपटने के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.