बर्डपुर में 5.46 लाख रुपये के सरकारी धन का गबन: ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, डीएम ने दिए सख्त जांच के आदेश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत दुल्हा सुगाली में बिना काम कराए ही सरकारी धन का गबन करने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बर्डपुर की ग्राम पंचायत दुल्हा सुगाली में बिना काम कराए ही सरकारी धन का गबन करने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) केशमान यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ग्राम स्वराज पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच में पाया गया कि सचिव द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत ‘ककरहवा हाट बाजार के दाल मंडी में इंटरलॉकिंग कार्य’ के नाम पर बिना सक्षम स्वीकृति के 5,46,142 रुपये का फर्जी भुगतान करा लिया गया। पड़ताल में सामने आया कि यह कार्य मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2022-23 में ही पूरा कराया जा चुका था। इस प्रकार पुराने कार्य पर ही दोबारा भुगतान उठाकर 5.46 लाख रुपये का घोटाला किया गया।

शासनादेश के अनुसार किसी भी नए कार्य के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होती है। नियमों का उल्लंघन कर किए गए इस फर्जीवाड़े पर एक्शन लेते हुए डीएम ने जिला विकास अधिकारी को संबंधित सचिव को निलंबित कर ‘उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999’ के तहत कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.