सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने शिक्षामित्रों के समर्थन में विज्ञप्ति जारी कर उन्हें स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की मांग की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने शिक्षामित्रों के समर्थन में विज्ञप्ति जारी कर उन्हें स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षामित्रों की उपेक्षा अत्यंत दुखद है।
मणेन्द्र मिश्रा ने बताया कि 2 सितंबर को जारी शासनादेश में परिषदीय, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों तथा संविदा/डेली वेजेज स्पेशल एजुकेटर्स को पात्रता परीक्षा में शामिल करने का उल्लेख है, लेकिन शिक्षामित्रों को इससे वंचित कर दिया गया है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एनसीटीई के निर्देशानुसार शिक्षामित्रों को पूर्व में ही दूरस्थ शिक्षा के जरिए 2 वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण कराया जा चुका है।
यश भारती से सम्मानित मणेन्द्र मिश्रा ने शासन से अविलंब शासनादेश में संशोधन कर शिक्षामित्रों को भी पात्रता परीक्षा में सम्मिलित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व में ही आश्वस्त कर चुके हैं कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षामित्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












