खड़खोड़ा शिव मंदिर परिसर से हटा अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया है। सोमवार को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, अमरेश कुमार व गयासुद्दीन मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा तथा महिला पुलिसकर्मियों समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

ग्राम प्रधान व स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान के बाद मंदिर परिसर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र के धर्मशास्त्रियों व ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.