जौनपुर

जौनपुर जनपद के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर ‘उत्सव मोटल’ के बैंक्वेट हॉल में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर ‘उत्सव मोटल’ के बैंक्वेट हॉल में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई। सेवा भारती के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस कथा से पूर्व 20 अक्टूबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक के दौरान कलश यात्रा के रूट मैप, सुरक्षा व्यवस्था, एकरूपता हेतु परिधान और झांकियों के संयोजन पर विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई। कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि कलश यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य व भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जो जनपदवासियों को एक नई ऊर्जा और आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। बैठक में प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, सेवा भारती के विभाग प्रमुख डॉ. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, सह जिला संघचालक प्रेमचंद शुक्ल, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, डॉ. अरुण सिंह, शशांक सिंह “रानू” और माउंट लिट्रा के अरविंद सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















