बलिया

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जगदेवा का औचक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव जगदेवा का औचक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 50 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री की किट वितरित की और भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगा।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान राहत सूची तैयार करने में लापरवाही उजागर होने पर जिलाधिकारी ने क्षेत्र के लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दोटूक लहजे में हिदायत दी कि एक-एक घर का धरातलीय सत्यापन कर पात्रों की सूची बनाई जाए, ताकि कोई भी पीड़ित सहायता से वंचित न रहे। सर्वे में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी बैरिया, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व व विकास विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















