बलिया के दो लाल बने थल सेना में लेफ्टिनेंट, धीरज तिवारी और वैभव पांडेय ने बढ़ाया जिले का मान

बलिया

बलिया जनपद के दो होनहार युवाओं धीरज कुमार तिवारी और वैभव पांडेय ने भारतीय थल सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के दो होनहार युवाओं धीरज कुमार तिवारी और वैभव पांडेय ने भारतीय थल सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। शनिवार को पासिंग आउट परेड के उपरांत दोनों युवाओं के लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांवों में जश्न का माहौल बन गया और परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।

बैरिया तहसील के सुरेमनपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक संतोष तिवारी व रीना तिवारी के पुत्र धीरज कुमार तिवारी ने ग्वालियर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद एसएसबी परीक्षा उत्तीर्ण की। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया में एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड में माता-पिता ने धीरज के कंधे पर बैज लगाया।

वहीं, चिलकहर ब्लॉक के गोपालपुर गांव निवासी उत्तीर्ण पांडेय के पुत्र व पूर्व प्रधान पहलवान रामचंद्र चौबे के पौत्र वैभव पांडेय भी थल सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सैनिक स्कूल रीवा (मध्य प्रदेश) से शिक्षा प्राप्त करने वाले वैभव ने सीडीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर यह मुकाम पाया। दोनों सैन्य अधिकारियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों व जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.