कटहरी कला में 15 वर्षीय बालिका का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जपद के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में सोमवार दोपहर एक 15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी का शव घर के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जपद के थाना कोठीभार क्षेत्र के ग्राम कटहरी कला में सोमवार दोपहर एक 15 वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। किशोरी का शव घर के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान नजमा (15) पुत्री मजहर के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे स्वजनों ने उसे मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोठीभार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.