सिसवा बाजार में गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज: 14 सितंबर को विराजेंगे ‘सिसवा के महाराज’, 19 को निकलेगी भव्य विसर्जन यात्रा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सिसवा बाजार में तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सिसवा बाजार में तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। रविवार को हिंदू कल्याण मंच के कार्यालय पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

हिंदू कल्याण मंच द्वारा वर्ष 2016 से सिसवा बाजार में गणेश उत्सव की परंपरा शुरू की गई थी, जहां स्थापित होने वाली प्रतिमा को श्रद्धालु अति श्रद्धा भाव से “सिसवा के महाराज” के नाम से पुकारते हैं।

मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने बताया कि इस वर्ष 14 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ “सिसवा के महाराज” की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं 19 सितंबर को विशेष रथ के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में रविराज जायसवाल, रवि यादव, नितेश कुमार श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, आशीष अग्रवाल, उमेश जायसवाल, अंकित लाठ, सुनील रौनियार व जय हिंद गुप्ता समेत मंच के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.